- Hindi News
- पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह करने की दी चेतावनी
पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह करने की दी चेतावनी
संगरिया| अतिक्रमणहटाने की मांग को लेकर नुकेरा के ग्रामीणों का एडीएम कार्यालय के आगे चल रहा धरना अनशन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों ने सोमवार को महिलाओं के साथ तहसीलदार विक्रमसिंह राठौड़ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि अगर दो दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया तो पांनी की टंकी पर चढ़कर आत्म हत्या कर ली जाएगी। गौरतलब है कि नुकेरा के वार्ड नौ में हुए अतिक्रमण हटाने की मांग वार्ड के लोग लंबे समय से कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई नहीं पर वार्ड नौ के अकबर खां सतपालसिंह अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे हैं। अनशन पर बैठे लोगों का तीन तीन किलो वजन कम हो चुका है। तहसीलदार विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि गांव में पटवारियों की टीम भेजकर सीमाज्ञान करवा दिया गया है। वहीं बीडीओ द्वारा ग्राम सेवकों की टीम बनाई गई है, जो गांव में अतिक्रमणों को चिन्ह्ति कर उनकी रिपोर्ट देगी। उधर सरपंच ने अनशनकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण करने वालों को हटाने के लिए नोटिस दे रखा है। इसके चलते अतिक्रमणकारी सभी का अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान सोमवार को दिए गए ज्ञापन के बाद प्रशासन हरकत में आया और उन्होंने सोमवार शाम अनशनकारियों के साथ वार्ता शुरू कर दी, लेकिन देर शाम नगराना में हुए एक्सीडेंट के कारण अधिकारी व्यस्त हो गए। ऐसे में वार्ता पूरी नहीं हो पाई। मंगलवार को दुबारा वार्ता होगी।