पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिवर्स इनपुट टैक्स के विरोध में मिल संचालकों के समर्थन में आए व्यापारी

रिवर्स इनपुट टैक्स के विरोध में मिल संचालकों के समर्थन में आए व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलूवाला| करमुक्त खल बिनौला पर रिवर्स इनपुट टैक्स आरोपित करने के खिलाफ यहां के व्यापारियों ने मोर्चा खोला है। टैक्स का समुचित समाधान नहीं होने पर व्यापारी राजस्थान कॉटन जिनर्स एसोसिएशन की ओर से 25 सितंबर से अनिश्चतकालीन कॉटन फैक्ट्री एवं ऑयल मिल का संचालन नहीं करने के निर्णय का समर्थन करेंगे। इसे लेकर सोमवार को फैक्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह जाखड़ के नेतृत्व में व्यापारियों ने नायब तहसीलदार एवं कृषि उपज मंडी समिति सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर मुक्त बिनौला खल पर रिर्वस इनपुट टैक्स आरोपित कर सभी फैक्ट्रियों की बहुत बड़ी डिमांड निकालने का जिक्र करते हुए भरवाने के लिए व्यापारियों पर बेवजह दबाव बनाने का जिक्र किया गया है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार द्वारा निकाली गई डिमांड भरने में व्यापारी असमर्थ हैं। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, व्यापारी इंद्रकुमार पेड़ीवाल, महावीर गोदारा, राजेंद्र महला, रामस्वरूप सिहाग आदि शामिल थे।