पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के आठ हाजी और जा सकेंगे हजयात्रा पर

जिले के आठ हाजी और जा सकेंगे हजयात्रा पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के आठ हाजी और जा सकेंगे हजयात्रा पर

24सितंबर को होंगे रवाना

हनुमानगढ़| राजस्थानराज्य हज कमेटी की ओर से हज यात्रा पर जाने वाले जिले के आठ हाजियों को हज यात्रा पर जाने के लिए मौका मिलेगा। राजस्थान राज्य हज कमेटी के जमील मोहम्मद मदनी ने बताया कि जिले के आठ हाजियों को हज यात्रा पर जाने के लिए मंजूरी मिल गई है। इनका नाम वेटिंग लिस्ट में था। उन्होंने बताया कि चार सौ नबंर तक के वेटिंग लिस्ट वालों कों यात्रा के लिए मंजूरी मिली है। हज यात्रा के लिए चयन होने का समाचार मिलते ही हाजियों के आंखो से खुशी के आंसू छलक पड़े। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। गांव लखूवाली के नूरनब्बी (50), अहमदीन (58), नजीरा बीबी (48), कर्मइलाही (53), गुलाम मरीयन (60), राजबीबी (45), तथा कमरानी के अशकर अली (48), जमीला बीबी (46) का नाम वेटिंग लिस्ट में आया है। ट्रेनर जमील मोहम्मद मदनी ने बताया कि इससे पहले हनुमानगढ़ जिले के 105 हाजियों को हज यात्रा पर जाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अब इनकी संख्या बढ़कर 113 हो चुकी है। ऐसे में जिले के 113 हाजी अल्ला की इबादत कर सकेंगे।