- Hindi News
- मलेरिया से बचाव के लिए एमएलओ छिड़कने के निर्देश
मलेरिया से बचाव के लिए एमएलओ छिड़कने के निर्देश
हनुमानगढ़| पेयजल,बिजली, स्वास्थ्य अन्य सेवाओं को लेकर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक बैठक हुई। इस दौरान जिला कलेक्टर पीसी किशन ने मौसम में आए परिवर्तन को देखते हुए पानी ठहरने वाली जगहों पर एमएलओ के छिड़काव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया डेंगू से बचाव के लिए उपाय करना जरूरी है। सीएमएचओ डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ठहरे हुए पानी को लार्वा रहित बनाने के लिए ब्लॉक सीएमएचओ डा. ज्योति धींगड़ा के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है जो नौ सितंबर से ही सिविल लाइंस, सुरेशिया कॉॅलोनी, बिजली कॉॅलोनी, गांधीनगर कच्ची बस्ती, सूरतगढ़ फाटक के पास कच्ची बस्ती, चूना फाटक के पास के क्षेत्रों में एमएलओ के छिड़काव का काम कर रही हैं। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने जिले में पानी और बिजली की स्थिति को लेकर संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक में पीएमओ डा. हनुमानप्रसाद रोहिला, जोधपुर डिस्कॉम के एसई आरसी वर्मा, पीएचईडी के रविंद्र पाल सिंह नगर परिषद से डा. केदार गुप्ता मौजूद थे।