पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधे लगाने से ज्यादा सार संभाल की है जरूरत : पारीक

पौधे लगाने से ज्यादा सार संभाल की है जरूरत : पारीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाएवं सेशन न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पारीक ने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा उसकी सार संभाल की जरूरत है, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। वे सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने न्यायालय परिसर को हराभरा बनाने के लिए सभी न्यायिक कर्मचारियों से भी पौधों की देखरेख करने के लिए कहा। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण बिगड़ रहा है। इसे बचाने के लिए अत्यधिक पौधे लगाने की जरूरत है। इस मौके पर एनडीपीएस न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश बलजीतसिंह, एडीजे दयाराम गोदारा, डीएफओ आसु सिंह, जम्भेश्वर समिति के सदस्य हनुमान सिंह, बार संघ अध्यक्ष मनेष तंवर न्यायिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा आदि ने संबोधित किया। मंच संचालन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार शर्मा ने की। वहीं ठंडी छांव पर्यावरण बचाओ समिति वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गणपति पैलेस में सोमवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एडीएम बीएल मेहरड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी भोजराज, वन संरक्षक अधिकारी डॉ. आसूसिंह एवं ठंडी छांव के अध्यक्ष दीपक खन्ना, कोषाध्यक्ष तेज सिंह कंबोज, सचिव नरेंद्र इंदौरा ने की। इस मौके संस्कार इंटरनेशनल कॉलेज बीएसटीसी के बच्चों ने वन महोत्सव पर विचार रखे। प्राचार्य रामप्रताप जांगू ने आभार व्यक्त किया।

हनुमानगढ़. न्यायालय परिसर में पौधारोपण के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।

हनुमानगढ़. ठंडी छांव संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।