पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को िलफ्ट देकर कार सवार लोगों ने लूटा

महिला को िलफ्ट देकर कार सवार लोगों ने लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. पीलीबंगा. निकटवर्ती गांव लिखमीसर से कस्बे में दवाई लेने आई एक बुजुर्ग महिला सोमवार दोपहर लूट गिरोह का शिकार हो गई।
गिरोह में शामिल तीन महिलाएं एक कार चालक बुजुर्ग महिला को चाकू पिस्तोल से डराकर जेवर 15 हजार की नकदी आदि लूटकर उसे रास्ते में फेंक कर भाग गए। हालांकि कुछ देर बाद ग्रामीणों की सहायता से लुटेरी महिलाओं को पकड़ लिया गया जबकि कार चालक नकदी जेवरात लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आरोपी महिलाओं कार चालक के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लिखमीसर गांव निवासी रोशनी देवी(55) प|ी हंसराज थापन ने रिपोर्ट दी कि सोमवार को वह लिखमीसर से पीलीबंगा खुजली की दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह कस्बे के खरलियां बस अड्डे पर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इतने में ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। इसमें एक पुरुष चालक सहित तीन महिलाएं सवार थीं। उन्होंने रोशनी को उसके गांव छोड़ने का कहकर अपने साथ कार में बैठा लिया और खरलियां रोड पर समाज कल्याण छात्रावास के पास एक महिला ने उल्टी करने का बहाना कर उसे दोनों के बीच में बैठा लिया और खुद खिड़की की तरफ बैठ गईं। तभी एक महिला ने चाकू दिखाकर उसके गले में डाला हुआ सोने का ताबीज निकालना चाहा।
रोशनी के विरोध करने पर दूसरी महिला ने उस पर पिस्तौल तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच तीसरी महिला ने उसका ताबीज, कंगन, अंगूठी, कानों की बालियां उसके बैग में पड़े 15 हजार नकद छीन लिए। हाथों से कंगन निकालते वक्त लुटेरी महिलाओं ने रोशनी के हाथों पर चोट भी पहुंचाई। लूट के बाद रोशनी को रास्ते में चक 14 16 पीबीएन के बीच में पड़ने वाली श्मशान भूमि के पास फेंक कर चले गए।
इतने में ही रोशनी के पुत्र कालू का फोन उसके मोबाइल पर आया तो उसने सारी वारदात कालू को बताते हुए उक्त सफेद रंग की कार का गांव की तरफ ही आने की सूचना दी। इस पर कालू ने ग्रामीणों की सहायता से लिखमीसर के बस स्टैंड पर कार को पकड़ने के लिए सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा कर दिया। दूर से ही रही कार का चालक स्थिति को भांपते हुए तीनों महिलाओं को वहां उतारकर सारा लूट का सामान अपने साथ लेकर वहां से फरार हो गया।