पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी बस संचालकों के साथ कानूनी कार्रवाई करने की मांग

निजी बस संचालकों के साथ कानूनी कार्रवाई करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजीबस संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर संगरिया के छात्रों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि संगरिया से हनुमानगढ़ रूट पर चल रही निजी बसों के संचालक छात्रों के साथ मनमानी दुर्व्यवहार करते हैं। छात्र नेताओं ने बताया कि पिछले माह बस संचालक के साथ समझौता हुआ था। मगर निजी बस संचालक समझौते की पालना नहीं कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों में निजी बस संचालकों के प्रति नाराजगी है। छात्रों ने बस संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें बेवजह परेशानी उठानी पड़ती है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत चाहर, जगदीप स्वामी, जगजीत सिंह जग्गी, श्रवण, हिम्मत सिंह, हनीश, अमित आदि शामिल थे।