पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र वर्ग में भीलवाड़ा की टीम विजेता

छात्र वर्ग में भीलवाड़ा की टीम विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीगांव सिलवाला खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही 14 वर्षीय छात्र छात्रा राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में सोमवार को छात्र वर्ग में खेले गए सेमीफाइनल मैच में चूरू भीलवाड़ा की टीमें विजयी रही। प्रतियोगिता प्रभारी बसंत सिंह मान ने बताया कि छात्र वर्ग में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चूरू ने झुंझुनूं को भीलवाड़ा ने सीकर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद हुए फाइनल में भीलवाड़ा की टीम ने चूरू को 3-2 से हराया। वहीं रविवार को छात्रा वर्ग में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ ने झुंझुनूं को तथा जोधपुर ने नागौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। छात्रा वर्ग में फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा। गांव में हो रही प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

टिब्बी. छात्र वर्ग में विजेता भीलवाड़ा की टीम खुशी मनाते हुए।