पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची में संशोधन किया जाए

मतदाता सूची में संशोधन किया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. वार्डएक से 45 तक की मतदाता सूची में संशोधन किया जाए। इस आशय की मांग का ज्ञापन सोमवार को पार्षदों ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नगरपरिषद की मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें विधानसभा और आम चुनाव 2014 की मतदाता सूची में से जो नगरपरिषद वार्डों में वार्ड वाइज सूचियां तैयार की गई है। इनमें वार्ड के अनुसार मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हुए हैं। वहीं अन्य वार्डों के सैकडों वोट भी दूसरे वार्ड में जोड़ दिए गए हैं। पार्षदों ने वर्ष 2009 की मतदाता सूची के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद अंजू चौधरी, पूर्व पार्षद राजेंद्र चौधरी, पार्षद सुरेश महायच , उपसभापति कालूराम शर्मा, नगीना बाई, रामसिंह ज्याणी आदि शामिल थे।

हनुमानगढ. मतदाता सूचियों में संशोधन की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते पार्षद