पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी

भामाशाह योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहयोजना को लेकर मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने भामाशाह शिविर स्थलों पर आने वाले छह-सात साल तक के बच्चों के लिए ग्लूकोज बिस्किट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि माता-पिता के साथ आने वाले बच्चों को तकलीफ ना हो। उन्होंने शिविरों का आयोजन ब्लॉक गांव वाइज करने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को शाम तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़े। कई जिला कलेक्टर्स ने अपने जिले में टोकन सिस्टम लागू करने की बात भी कही। मुख्य सचिव ने एडीएम, एसडीएम, बीडीओ, ईओ समेत तमाम अधिकारियों को शिविरों की लगातार मानिटरिंग करने के लिए कहा और संख्या की बजाय गुणवत्ता पर सुधार करने के निर्देश दिए। वीसी में शामिल सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सचिव अखिल अरोड़ा ने बताया कि भामाशाह शिविर के जरिए आने वाले प्रपत्रों को जांचने के लिए सचिवालय में 35 लोगों की टीम लगाई गई है, जो प्रपत्रों को चैक करने का कार्य कर रही है प्रपत्र भरे जाने में कोई खामी ना रह जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर पीसी किशन, एडीएम बीएल मेहरड़ा, जिला परिषद सीईओ रामनिवास जाट, एससी/एसटी निगम परियोजना प्रबंधक रतनकुमार पारीक, एसीपी योगेंद्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र पाल, प्रेम शर्मा आदि मौजूद थे।

कलेक्टर्सने रखी समस्याएं

पटवारियोंकी ओर से गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करने की समस्या के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सचिव अखिल अरोड़ा ने बताया कि 15 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पटवारियों की ड्यूटी भी शिविर में ही लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां शिविर लगाए जा रहे हैं वहां पटवारियों द्वारा गिरदावरी रिपोर्ट शिविर समाप्त होने के बाद बनाई जाएगी। कई कलेक्टर्स ने ट्रेंड स्टाफ की कमी की बात कही तो मुख्य सचिव ने कहा कि कंपनी की ओर से काम करने वाला स्टाफ कम पढ़ा लिखा है और कम मेहनताने में काम कर रहा है। उनसे अधिक उम्मीद नहीं की जा सकती इसलिए शिविरों की लगातार मानिटरिंग जरूरी है।

हनुमानगढ़का प्रदर्शन अच्छा

भामाशाहशिविर के दौरान कम त्रुटियां पाए जाने के चलते हनुमानगढ़ को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर बताया गया है। जिले में महज नौ प्रतिशत त्रुटियां ही पाई गई हैं। गौरतलब है कि जिले में भामाशाह योजना के तहत पहला फेज 19 से 28