विधायक से किए गए दुर्व्यवहार की निंदा
पीलीबंगा. कोटाउपचुनाव में प्रचार के लिए गए श्रीकरणपुर विधायक सुरेंद्रपाल सिंह टीटी के साथ वहां के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की है। जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश गुप्ता ने बताया कि इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी प्रेषित किया है। इसके अलावा नगर मंडल अध्यक्ष के सी चौधरी, नगर महामंत्री नरेश गर्ग, विजय बेनीवाल, महेंद्र खिलेरी, कुलविंद्र गिल, सुखचैन रमाणा, सिकंदर कौर, मनोनीत पार्षद जितेंद्र बलाना, राजेंद्र सोलंकी, भंवरलाल वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है।