140 किमी की रफ्तार से चलाई ट्रेन, ट्रायल सफल,
सादुलपुर. सादुलपुर-हनुमानगढ़ट्रैक पर सूरतपुरा-गोगामेड़ी के बीच स्पेशल ट्रायल ट्रेन 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़कर सूरतपुरा जंक्शन पहुंची। गोगामेड़ी से सूरतपुरा 74 किलोमीटर का सफर मात्र 40 मिनट में तय कर ट्रेक को सफल माना जा रहा है। अब सादुलपुर-गोगामेड़ी तक सवारी गाड़ी मार्च में चलने की पूरी संभावना जताई जा रहा है। ट्रेक निरीक्षण करने के बाद रविवार शाम को 4.40 मिनट पर गोगामेड़ी से स्पेशल ट्रायल ट्रेन रवाना हुई, जो कि मात्र 40 मिनट में सूरतपुरा जंक्शन पहुंची। ट्रेन 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेक पर दौड़ी। औसतन स्पीड 115-120 किलोमीटर रही। डीआरएम राजीव सक्सेना ने शीघ्र ही इस ट्रेक पर सवारी गाड़ी चलाने का आश्वासन दिया। ट्रेक का निरीक्षण सीआरएस सुशीलचंद्रा ने चीफ इंजीनियर चाहतेराम, डीआरएम बीकानेर राजीव सक्सेना, सीएसटीई प्रदीप एम सिकदर, सीईसी वीडी कास्वान, सीनियर डीईएन एनके शर्मा, डीसीएम सीआर कुमावत मौजूद थे।