हटाए गए पूर्व सैनिकों को पुन: रखा जाए
हनुमानगढ़. डीटीओकार्यालय से हटाए गए पूर्व सैनिकों को पुन: रखा जाए। इस आशय की मांग का ज्ञापन रविवार को पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि डीटीओ कार्यालय में सुरक्षा गार्ड सरकार की ओर से रेस्को निगम की तरफ से अनुबंध पर लगा रखे हैं। मगर डीटीओ ने उन्हें हटाकर होमगार्ड रख लिए। डीटीओ कार्यालय में पूर्व सैनिकों को रखने के आदेश हैं। पूर्व सैनिकों ने डीटीओ पर ट्रकों से अवैध वसूली के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया कि डीटीओ ने करीब 15 पूर्व सैनिकों को हटा दिया है। ज्ञापन में हटाए गए पूर्व सैनिकों को पुन: रखने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नत्थूराम, राजेंद्र, महेंद्र सिंह, भादर सिंह, बलवीर, दलबीर सिंह, रमेश कुमार, हरजिंद्र सिंह आदि शामिल थे।