- Hindi News
- National
- ड्राइ फ्रूट की प्लेट रखने की जगह आर्थिक सहयोग ही दे दिया करें : डॉ. रामप्रताप
ड्राइ फ्रूट की प्लेट रखने की जगह आर्थिक सहयोग ही दे दिया करें : डॉ. रामप्रताप
जलसंसाधनमंत्री डॉ. रामप्रताप ने रविवार को जिले में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शुरुआत जंक्शन में स्वास्थ्य भवन के लोकार्पण से हुई। टाउन स्थित व्यापार मंडल स्कूल में कलाम साइंस विंग का उद्घाटन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का शिलान्यास किया। इसके बाद टाउन में ही जनसहभागिता से बनी सीसी रोड के लोकार्पण के बाद जंक्शन में बने कृषि तकनीकी संदर्भ केंद्र जिला परिषद में भवन विस्तार कार्य के तहत नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
जलस्वावलंबन अभियान के लिए मांगा सहयोग
जलसंसाधनमंत्री डॉ. रामप्रताप ने विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रमों में जल स्वावलंबन अभियान के लिए लोगों से आर्थिक सहयोग मांगा। स्वास्थ्य भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधन के दौरान डॉ. रामप्रताप ने मजाकिया लहजे में नाश्ते की प्लेट की ओर इशारा करते हुए कहा कि स्वागत के लिए ड्राई फ्रूट मत रखो। इसकी जगह अभियान के लिए नकद राशि का ही सहयोग कर दिया करो। मंत्री की इस टिप्पणी पर ड्राई फ्रूट खा रहे जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया अन्य लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उधर, टाउन में भी डॉ. रामप्रताप ने ट्रे अपनी गोद में रखकर लोगों को दानराशि डालने की अपील की। इस दौरान उन्होंने आंखें मूंद ली ताकि कोई कम राशि डालने से भी झिझके। स्वास्थ्य भवन लोकार्पण के समय भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, एडीएम परमेश्वर लाल, सीईओ नखतदान बारहठ, सीएमएचओ डॉ. प्रीतमोहिंदर सिंह टाउन जंक्शन में नगरपरिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, उपनिदेशक कृषि जयनारायण बेनीवाल, आत्मा उपनिदेशक दानाराम गोदारा, पशुपालक विभाग संयुक्त निदेशक सुभाष गोदारा, नाबार्ड जिला महाप्रबंधक संजय मांधाता, डेयरी परियोजना अधिकारी बीएस यादव, बीआर बाकोलिया आदि मौजूद थे।
जंक्शन में कृषि तकनीकी ज्ञान संदर्भ केंद्र का उद्घाटन करते जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप अन्य