कविताओं से कवियों ने लूटी वाह वाही
पीलीबंगा. अखिलभारतीय साहित्य परिषद श्री जयलक्ष्मी साहित्य कला एवं नाटक मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मंच के कला भवन में काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार निशांत की अध्यक्षता में हुआ। सर्वप्रथम गोष्ठी में प्रसिद्ध शायर निदा फाजली के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कवि बलविंद्र भनौत ने कविता ‘प्यार व्यार अब लड़की शकुनि का चोपड़ पासा’ पेश कर वाहवाही लूटी। लेखक विजय बवेजा ने अपनी कविता ‘खुशनसीब हैं वे जिन पर मां बाप का साया है’ पेश कर माहौल को मार्मिक बनाया। निशांत ने राजस्थानी कविता ‘जद ही लिखो’ पेश कर लिखने का महत्व बताया। कन्हैयालाल, नवदीप भनौत मदन पारीक, निखिल बिश्नोई रचनाएं सुनाईं। गोष्ठी में राकेश वर्मा, रामचंद्र, सुखविंद्र शर्मा बृजेन्द्र्र भलेरिया, सोहनलाल मुकेश नैण आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन विजय बवेजा ने किया।