गोवंश की सेवा के लिए 11 हजार रुपए दिए
पीलीबंगा| कस्बेके वार्ड 22 स्थित श्रीकेसर देव जी पीरखाना के संचालक बाबा चेतराम ने रविवार को कस्बे के वार्ड 11 की श्रीकृष्णा गो सेवा समिति को गोवंश की सेवा के लिए 11 हजार रुपए समिति अध्यक्ष सुरेश जिंदल को सौंपे। इसके अलावा बाबा चेतराम ने श्रीकृष्णा गो सेवा गोशाला में 31 हजार रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेश जिंदल, रामनिवास यादव, हरपाल सिंह खालसा, अमरजीत सिंह जगत, सुरेश नाथ, चुन्नी नाथ माणक सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।