शिविर में 210 रोगियों के नेत्रों की जांच
पीलीबंगा| तरुणसंघ की ओर से श्री जगदंबा नेत्र अस्पताल श्रीगंगानगर के सहयोग से सरकारी अस्पताल में रविवार को नेत्र रोग जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 210 नेत्र रोगियों की जांच की गई तथा 30 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। जिनका संस्था के सहयोग से श्री जगदंबा नेत्र अस्पताल श्रीगंगनागर में निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। अन्य नेत्र रोगियों को संस्था की ओर से दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में डॉ. विष्णु शर्मा ने अपनी टीम के साथ सवाएं दीं। संस्था की ओर से निर्मलप्रकाश लुगरिया, संजय सरना, दीपक बालान, सतीश गुप्ता, सोनू खंडेलवाल, दिनेश बंसल, अशोक खदरिया, ओमप्रकाश अरोड़ा, लीलाधर शर्मा आदि का सहयोग रहा।