वॉलीबाल प्रतियोगिता में चौटाला विजेता, संगरिया उपविजेता
गांवकरड़वालाके राजकीय माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम के कप्तान कपिल कुमार खिलाडिय़ों को 3100 रुपए एवं उप विजेता संगरिया वॉलीबाल टीप के कप्तान सुरेंद्र कुमार को 2100 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भामाशाह ओम बिश्नोई ने कहा कि परंपरागत खेलों से खिलाड़ियों में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता बढ़ती है। अध्यक्षता पूर्व सरपंच हरभजन सिंह कड़वासरा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व डायरेक्टर महेंद्रप्रताप ढिल्लों, भूपराम पूनिया, पंच सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह, हरनेक सिंह चहल, नरेंद्रपाल सिंह गोरा, अमीचंद बिश्नोई, सहदेव सिहाग थे। क्लब के राजू सुथार, जितेंद्र कड़वासरा, जगजीत सिंह, संदीप सुथार, कुलदीप सिंह आदि ने सेवाएं दीं।
सादुलशहर. गांव करड़वाला में वॉलीबाल का फाइनल मैच खेलते खिलाड़ी।