- Hindi News
- गाड़ियां लूटने वाला गिरोह एटीएम तोड़ने आया था श्रीगंगानगर
गाड़ियां लूटने वाला गिरोह एटीएम तोड़ने आया था श्रीगंगानगर
पदमपुरबाइपाससे 22 सितंबर की रात में चोरी की इनोवा के साथ पकड़े गए तीन युवकों ने शनिवार को सदर पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए। आरोपियों ने पहले नाम पते गलत बताए थे। इसके बारे में तस्दीक करवाने पर पता चला। आरोपी हरप्रीत उर्फ बिट्टू, कुलदीप निवासी अबोहर फिरोजपुर के रमनकुमार खत्री ने पुलिस को बताया कि वह श्रीगंगानगर में एटीएम लूट की वारदात के लिए आए थे। लूट के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति बाधक बनता तो वे कापे से उसकी हत्या कर देते। तलाशी में आरोपियों की गाड़ी से तीन गंडासियां, प्लास, पेचकस, दो कटर, रेती समेत अन्य हथियार मिले थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गत सोमवार को वे अबोहर से श्रीगंगानगर आए थे। यहां आने के बाद उन्होंने सुखाड़िया सर्किल, मोती पैलेस, मल्टीपर्पज स्कूल के पास लगे एटीएम की रैकी की। यहां रात में लोगों की आवाजाही अधिक होने के चलते उन्होंने वारदात करने का प्लान लोकेशन बदलने का फैसला लिया। इस बीच आरोपी कुलदीप पोस्त लेने के लिए पदमपुर बाइपास पर पहुंचा तो गश्ती टीम में शामिल हैड कांस्टेबल ताराचंद गोदारा, रीडर हेतराम, कांस्टेबल श्रवण ने उन्हें पकड़ लिया था। तलाशी में आरोपियों के पास से कई उपकरण धारदार हथियार मिले थे। बाद में कुलदीप को जेल भेज दिया गया। अन्य दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया।
लालगढ़ थाना क्षेत्र में चार अगस्त की रात में ट्रक लूटने की वारदात में आरोपी कुलदीप, हरप्रीत उर्फ बिट्टू भी गौरा विस्की के साथ शामिल थे। विस्की-बिट्टू दोनों सगे भाई हैं। पुलिस की वर्दी पहने आरोपियों ने इनोवा गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर ट्रक को रोका। चालक और खलासी को गाड़ी में बैठाकर उससे 30 हजार रुपए नकदी छीन ली। बाद में उन्हें हाथ-पांव बांधकर खेतों में फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गए। इसके अलावा आरोपियों ने श्रीगंगानगर की गुप्ता ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 270 बोरी जौ लोड किया। बाद में साढ़े तीन लाख रुपए का जौ खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस अब पंजाब हरियाणा में आरोपियों का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगालने में जुटी है। रीको चौकी इंचार्ज सर्वटा ने बताया कि पीलीबंगा में हुई शोरूम लूट की वारदात के बारे में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
आरोपी पूछताछ में पुलिस को कई दिन तक हर रोज गलत नाम पते बताते रहे। बाद में उन्होंने वारदात का खुलासा करना शुरू