- Hindi News
- हनुमानगढ़: स्वर्णकार का डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी
हनुमानगढ़: स्वर्णकार का डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी
फरार कारीगरों पर शक, तीन दिन पहले पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के दो कारीगर रखे थे काम पर
टाउनमेंशुक्रवार रात को किसी समय स्वर्णकार का सोना चोरी हो जाने का मामला सामने अाया है। आरोप है कि कारीगर करीब डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी कर ले गए। चोरी हुए सोने की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़ित स्वर्णकार की ओर से इस संबंध में शनिवार को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इंदिरा कॉलोनी निवासी जैकी सोनी ने पुलिस को बताया कि टाउन में जनता स्वीट हाऊस के पास उसकी जेवर बनाने की दुकान है। उसके पास भंठिडा निवासी कालिया नामक एक कारीगर ने तीन दिन पहले अपनी जिम्मेदारी पर राजू सफीफूल को काम पर रखने के लिए छोड़कर गया था। दोनों कारीगर रात को काम पूरा होने के बाद दुकान के प्रथम तल पर बने चौबारे पर रहते थे। दोनों को रोजाना वह दुकान के प्रथम तल पर जाने के बाद सीढियों के गेट को लॉक कर जाता था। शुक्रवार रात को दोनों कारीगरों के चौबारे पर जाने के बाद जैकी सीढियों पर ताला लगाकर घर चला गया। शनिवार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो जाली के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुअा था और दोनों कारीगर मौके पर नहीं मिले। सारसंभाल करने पर तिजाेरी में रखा डेढ़ सौ ग्राम सोना गायब मिला।
बिनापुलिस वेरीफिकेशन हो रही परेशानी
दुकानोंपर काम पर रखे जाने वाले सैल्समेन,घरेलू नौकर सहित अन्य कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन कराए जाने का नियम है। शहर में अधिकांश लोग पुलिस वेरीफिकेशन कराने से कतराते हैं। इससे पीड़ित के साथ-साथ पुलिस को भी परेशानी होती है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस वेरीफिकेशन कराए जाने से पुलिस के साथ पीड़ित पक्ष को भी राहत मिल सकती है।
आईडीप्रूफ भी ले गए साथ
पीड़ितजैकी सोनी ने बताया कि कारीगरों के पुलिस वेरीफिकेशन के लिए आईडी प्रूफ अन्य दस्तावेज लिए थे। आरोपी तिजोरी का ताला तोड़कर सोना चुराने के बाद आईडी प्रूफ भी साथ ले गए। पीड़ित के मुताबिक दोनों कारीगर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले थे।
भंठिडापुलिस भी जुटी जांच में
कारीगरोंद्वारा स्वर्णकार को चपत लगाए जाने के मामले की भठिंडा पुलिस भी जांच में जुटी है। स्वर्णकार संघ अध्यक्ष विनोद सोनी ने बताया कि शनिवार शाम को स्वर्णकारों का प्रतिनिधिमंडल भंठिडा एसपी से मिला और कार्रवाई की गुहार लगाई।