पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमानगढ़: सेल्स टैक्स विभाग का बकाया कर वसूली अभियान जारी

हनुमानगढ़: सेल्स टैक्स विभाग का बकाया कर वसूली अभियान जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| पिछलेकई वर्षों से कर जमा नहीं कराने वाले व्यवसायियों से सेल्स टैक्स का वसूली अभियान जारी है। सितंबर माह में 63 लाख रुपए के राजस्व की वसूली की जा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक वसूली को लेकर अभियान निरंतर जारी रहेगा। वहीं कॉटन व्यवसायी रिवर्स इनपुट टैक्स वसूली के विरोध में आंदोलन की राह पर है। हैरानी की बात है कि विरोध के बीच भी कुछ व्यवसायी टैक्स जमा करा रहे हैं। सीटीओ सर्किल बी पीएस आढ़ा ने बताया कि जिले में अधिकांश कॉटन फैक्ट्री संचालकों की तरफ विभाग का करोड़ों रुपए का टैक्स बकाया है। बी सर्किल में करीब तीन करोड़ रुपए का टैक्स बकाया चल रहा था।