- Hindi News
- जिले के पांच सब इंस्पेक्टर्स का ट्रांसफर
जिले के पांच सब इंस्पेक्टर्स का ट्रांसफर
जिलेमेंतीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पांच सब इंस्पेक्टर्स का शनिवार को आईजी लक्ष्मीनारायण मीणा ने अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर किया गया है।
आईजी ऑफिस से जारी हुई सूची में समेजाकोठी थाना प्रभारी मदनसिंह को चूरू, मटीलीराठान एसएचओ सुभाष कुमार को बीकानेर, पुलिस लाइन से अनिल देव को हनुमानगढ़, सादुलशहर से सुरेंद्र प्रचार को बीकानेर श्रीगंगानगर से संजीव कुमार काे हनुमानगढ़ जिले में ट्रांसफर किया गया है।
वहीं, आईजी ने बीकानेर से प्रशांत कौशिक, सत्यनारायण गोदारा, विश्वजीतसिंह चूरू से दलीप खत्री को श्रीगंगानगर लगाया है।