पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैदल यात्रियों के लिए शुरू हुए भंडारे

पैदल यात्रियों के लिए शुरू हुए भंडारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादऑटो चालक संघ की ओर से सालासर पैदल यात्रियों के लिए लगाए गए 14वें भंडारे का शुभारंभ शनिवार को यातायात थानाधिकारी कविता पूनियां ने किया। संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि समिति की ओर से पिछले 14 वर्ष से सालासर पैदल यात्रियों के लिए भंडारा लगाया जा रहा है, जिसमें यात्रियों के भोजन दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था होती है। इस अवसर पर जगदीश शोरगर, राजकुमार सैनी, शिव कुमार, सुभाष बाघला, उदयपाल, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे। टाउन के पवन पुत्र पैदल यात्री संघ की ओर से हर साल की तरह इस साल भी सालासर पैदल यात्रियों के लिए भंडारा लगाया जाएगा। संघ के अध्यक्ष गिरीश सेठी ने बताया कि भंडारा तेलियासर (रतनगढ़) के कच्चे रास्ते पर लगाया जा रहा है। वहीं पवन सुत सेवादल समिति की ओर से सालासर पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए शनिवार को मोबाइल रथ रवाना हुआ। रथ को अजय गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समिति संचालक नंदकुमार ने बताया कि मोबाइल रथ दस दिनों तक सालासर जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा करेगा।

हनुमानगढ़. टाउन में टेंपो स्टैंड पर सालासर पैदल यात्रियों के लिए भंडारे का शुभारंभ करती ट्रैफिक इंचार्ज कविता पूनिया।