पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वर्णकार का डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी, फरार कारीगरों पर शक

स्वर्णकार का डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी, फरार कारीगरों पर शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. टाउन में शुक्रवार रात को किसी समय स्वर्णकार का सोना चोरी हो जाने का मामला सामने अाया है। आरोप है कि कारीगर करीब डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी कर ले गए। चोरी हुए सोने की कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है।
पीड़ित स्वर्णकार की ओर से इस संबंध में शनिवार को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इंदिरा कॉलोनी निवासी जैकी सोनी ने पुलिस को बताया कि टाउन में जनता स्वीट हाऊस के पास उसकी जेवर बनाने की दुकान है।
उसके पास भंठिडा निवासी कालिया नामक एक कारीगर ने तीन दिन पहले अपनी जिम्मेदारी पर राजू सफीफूल को काम पर रखने के लिए छोड़कर गया था। दोनों कारीगर रात को काम पूरा होने के बाद दुकान के प्रथम तल पर बने चौबारे पर रहते थे। दोनों को रोजाना वह दुकान के प्रथम तल पर जाने के बाद सीढियों के गेट को लॉक कर जाता था।
शुक्रवार रात को दोनों कारीगरों के चौबारे पर जाने के बाद जैकी सोनी सीढियों पर ताला लगाकर घर चला गया। शनिवार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो जाली के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुअा था और दोनों कारीगर मौके पर नहीं मिले। सारसंभाल करने पर तिजाेरी में रखा डेढ़ सौ ग्राम सोना गायब मिला। स्वर्णकार ने कारीगरों पर चोरी की वारदात करने की आशंका जताई है। पुलिस को उपलब्ध कराए गए कारीगरों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं।

स्वर्णकार संघ ने जताया रोष

कारीगरों की ओर से जेवरात पार किए जाने की वारदात से स्वर्णकार संघ में रोष है। इसी के तहत शनिवार को विनोद सहदेव, विनोद सोनी, विक्की सोनी, रमेश कुमार, कैलाश सोनी, मनोज कुमार, रमेश सोनी अादि ने टाउन थाने में प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने सीआई रामप्रताप बिश्नोई से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर चोरी हुआ सोना बरामद कराने की मांग की।