पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल्स टैक्स विभाग ने अभियान चलाकर 63 लाख रुपए वसूले

सेल्स टैक्स विभाग ने अभियान चलाकर 63 लाख रुपए वसूले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकई वर्षों से कर जमा नहीं कराने वाले व्यवसायियों से सेल्स टैक्स का वसूली अभियान जारी है। सितंबर माह में 63 लाख रुपए के राजस्व की वसूली की जा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक वसूली को लेकर अभियान निरंतर जारी रहेगा। वहीं कॉटन व्यवसायी रिवर्स इनपुट टैक्स वसूली के विरोध में आंदोलन की राह पर है। हैरानी की बात है कि विरोध के बीच भी कुछ व्यवसायी टैक्स जमा करा रहे हैं। सीटीओ सर्किल बी पीएस आढ़ा ने बताया कि जिले में अधिकांश कॉटन फैक्ट्री संचालकों की तरफ विभाग का करोड़ों रुपए का टैक्स बकाया है। बी सर्किल में करीब तीन करोड़ रुपए का टैक्स बकाया चल रहा था। इसमें करीब 60 प्रतिशत बकाया टैक्स की वसूली हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सर्किल बी में आने वाले हनुमानगढ़ जंक्शन, गोलूवाला, पीलीबंगा, संगरिया कस्बों के अधिकांश कॉटन फैक्ट्री संचालकों की तरफ टैक्स बकाया चल रहा है। वर्ष 2007-08 के बाद से कई फर्माें की ओर से टैक्स नहीं चुकाया गया। बकाया कर वसूली के लिए ऐसी फर्माें को चिन्हित कर नोटिस दिए जा चुके हैं। इस संबंध में व्यवसायियों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी जिसमें फैसला सरकार के पक्ष में हुआ था। इसके तहत सेल्स टैक्स बकाया कर की वसूली कर रहा है।