पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज प्रतियोगिता में मनोज गौरव प्रथम

क्विज प्रतियोगिता में मनोज गौरव प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्तिक बास्केटबॉल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

संगरिया.बाड़मेरमें आयोजित 59वीं 14 वर्षीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में हनुमानगढ़ जिले की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। एसकेएम स्कूल के टीम कोच सुभाषचंद्र चौटाला ने बताया कि हनुमानगढ़ की टीम ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया। सेमीफाइनल मैच में बीकानेर से हारने के बाद तृतीय स्थान के लिए झुंझुनूं को 27 अंकों से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। कोच सुभाषचंद्र चौटाला ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्कूल के छात्र कार्तिक चौधरी का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय प्राचार्य एसके मुरारी ग्रामोत्थान संस्था के कोषाध्यक्ष सुखराजसिंह सलवारा ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों की सराहना की।

मजदूरसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

संगरिया.तोलाधानका मजदूर संघ का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रेम मौर्य को अध्यक्ष, रामचंद्र माहौर सचिव, मुकेश धलौड़ कोषाध्यक्ष, राकेश ईटकाण उपाध्यक्ष, भगवानदास धलौड सोनी होटला को प्रचार मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में रामचंद्र किराड, सीटू प्रधान राजेश कुमार, अशोक गुर्जर, भगवान दास माहौर, अमरसिंह धलौड, पवन लुगरिया, नानक किराड, मदन प्रधान रमेश बूमरा आदि मौजूद थे।

कलेक्टरको दिया छात्र संघ ने ज्ञापन

संगरिया.नशेऔर सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए छात्र कल्याण परिषद की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन भिजवाया गया। परिषद के उपाध्यक्ष लालचंद डेलू ने बताया कि क्षेत्र में नशे और सट्टे के खिलाफ पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण गरीब युवा वर्ग नशे सट्टे की चपेट में आकर तबाह हो रहा है। छात्र विष्णु स्वामी, हनुमान सिहाग, अरविंद चाहर ने कलेक्टर से नशे और सट्टे कर रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की।

चकप्रतापनगर में प्रतियोगिताएंं आज से

संगरिया.जिलावॉलीबाल संघ की ओर से छात्र-छात्रा वर्ग के सभी आयु वर्ग की जिलास्तरीय प्रतियोगिताए गांव चक प्रतापनगर में 28-29 सितंबर को आयोजित होंगी। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह पूनियां ने बताया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र साथ में लेकर आएं।

कॉटनमिल संचालकों को मिले राहत

संगरिया.व्यापारमंडल ने शनिवार को जे-34 नरमे की बोली शुर