रामलीला में हुआ भरत मिलाप का मंचन
हनुमानगढ़. श्रीरामरंगमंच क्लब धोलीपाल की ओर से चल रही रामलीला में शुक्रवार रात्रि भरत मिलाप का मंचन हुआ। इस दौरान रामलीला में जनसैलाब उमड़ पड़ा। भरत मिलाप के मंचन से दशक भाव विभोर हो गए। रामलीला को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। रामलीला में विभिन्न कलाकार अलग-अलग रोल अदा कर रहे हैं। वहीं कॉमेडी कलाकार इब्राहीम प्रेम लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। रामलीला देखने रातभर लोग उमड़ते हैं।