- Hindi News
- खाद बीज की आपूर्ति के लिए बनाई कार्ययोजना
खाद-बीज की आपूर्ति के लिए बनाई कार्ययोजना
हनुमानगढ़. हनुमानगढ़क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की साधारण सभा की वार्षिक बैठक शनिवार को टाउन बिश्नोई धर्मशाला में प्रशासक बलविंदर सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2013-14 की अंकेक्षण रिपोर्ट, वर्ष 2014-15 का बजट वार्षिक व्यापार योजना का अनुमोदन किया गया। वर्तमान वर्ष में खाद-बीज की आपूर्ति की व्यवस्था के संबंध में महाप्रबंधक हरिसिंह शर्मा ने कार्य योजना प्रस्तुत की। संस्था के पिड़ पर कृषि उपज विक्रय करने के लिए संस्था के सदस्य देवसिंह फतेहगढ़ को उप रजिस्ट्रार रविंद्र कुमार पुरोहित प्रशासक बलविंदरसिंह गिल ने सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक व्यवस्थापक बृजलाल जांगू, कृषि आदान प्रभारी सुभाष श्योराण, पूर्व अध्यक्ष प्रेमकुमार गोदारा, पूर्व उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह राजवी, रोड़ावाली जोड़किया समिति के व्यवस्थापक अध्यक्ष और रणजीतपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष ख्यालीराम को भी सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष प्रेमकुमार गोदारा, सदस्य बलराम गोदारा, पुष्पेंद्र बेनीवाल, कृष्ण ढाका, इफको के साधारण सभा के प्रतिनिधि जोतराम नोजल, तकनीकी सहायक अमीलाल हरिशचंद्र सांगवान ने विचार रखे।