पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस उपभोक्ताओं को दी सुरक्षा की जानकारी

गैस उपभोक्ताओं को दी सुरक्षा की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. श्रीबालाजीभारत गैस एजेंसी के तत्वावधान में शनिवार को गैस उपभोक्ताओं को सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस दौरान उपभोक्ताओं के गैस चूल्हों की नि:शुल्क सर्विस की गई। कंपनी के समन्वयक विक्रय अधिकारी जितेंद्र गिरी गोस्वामी ने उपभोक्ताओं को जानकारी दी कि गैस सिलेंडर लेते समय यह जांच कर लें की, कहीं गैस लीक तो नहीं कर रही है। अगर ऐसी कोई बात है तो इसकी जानकारी तुरंत संबंधित गैस एजेंसी को दें। इसके अलावा काम खत्म होते ही रेगुलेटर को बंद कर दें। साल में एक बार गैस पाइप की जरूर जांच करवाएं। इस मौके पर गैस एजेंसी संचालक अंजनी चाचाण, रामसिंह, राजू आदि मौजूद थे।