- Hindi News
- 31 अक्टूबर को बाजार बंद रखने का लिया निर्णय
31 अक्टूबर को बाजार बंद रखने का लिया निर्णय
संगरिया. पुलिसथाना के पास स्थित स्वामी केशवानंद चौक गुरु जंभेश्वर मंदिर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर कस्बे के सामाजिक, व्यापारी और धार्मिक संगठनों ने शनिवार को गांधी चौक पर धरना लगाया और सभा की। संघर्ष समिति अध्यक्ष एडवोकेट महेश गाबा ने बताया कि सभी संगठनों ने अंडरपास के निर्माण को लेकर 31 अक्टूबर को संगरिया बंद करने का निर्णय लिया है। प्रो. ओम जांगू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अंडरपास को स्वीकृत किया जबकि भाजपा सरकार ने इसे निरस्त कर दिया। इस मौके कैलाश वर्मा, पूर्व पार्षद जगदीश सागर, सतीश वर्मा ने कहा कि ज्यादा परेशानी गुरुनानक नगर के लोगों को हो रही है। सनातन धर्म अरोड़वंश सभा समिति अध्यक्ष अर्जुनदेव अंगी, सहसचिव अमित माहना, सचिव महेंद्र कामरा, यूथ विंग सनातन धर्म अरोड़वंश सभा समिति संरक्षक वेद प्रकाश मरेजा, खुरदरा किरयाना विक्रेता संघ समिति अध्यक्ष तनसुख राठी, आनंद धारणिया, मोबाइल विक्रेता संघ अध्यक्ष वेद नारंग, सतीश वधवा, आईजी पूनियां, प्रकाश पेंटर, धीरज अरोड़ा आदि ने विचार रखे।
संगरिया. धरने पर बैठे संघर्ष समिित के लोग एवं अन्य नागरिक