दुर्गा पूजा महोत्सव 30 से
हनुमानगढ़. श्रीदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक जंक्शन में हाउसिंग बोर्ड के पास दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शुभारंभ 30 सितंबर को शाम सवा आठ बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता होंगे कार्यक्रम के दौरान सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी। तीन सितंबर को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होगा। प्रवक्ता प्रदीप पाल ने बताया कि दुर्गा माता की मूर्ति नैनीताल से आए मूर्तिकार दीपांकर विश्वास जुगल पांडे ने बनाई है। मूर्तियां लगभग तैयार हो चुकी हैं। कार्यक्रम के तहत दो अक्टूबर को जागरण में भजन गायक नरेंद्र पंवार कर्णपुर, शालू ऐलनाबाद, नीतू उड़ान बठिंडा, बलविंद्र विंदी ऐलनाबाद माता का गुणगान करेंगे। जितेंद्र आर्ट ग्रुप दिल्ली की ओर से मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी।