पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब प्रत्येक एईएन कार्यालय पर दूसरे और चौथे शनिवार को लगेगी बिजली चौपाल

अब प्रत्येक एईएन कार्यालय पर दूसरे और चौथे शनिवार को लगेगी बिजली चौपाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभरमेंउपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अब जोधपुर डिस्कॉम हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को प्रत्येक एईएन कार्यालय पर विद्युत चौपाल लगाई जाएगी। इस संबंध में जोधपुर डिस्कॉम के एमडी ने आदेश जारी किए हैं। आदेश जंक्शन स्थित एसई कार्यालय में पहुंच चुके हैं। आदेश आने के बाद एसई ने संबंधित एईएन को विद्युत चौपाल लगाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले हर मंगलवार को ग्रिड सब-स्टेशन पर विद्युत चौपाल लगाई जाती थी। डिस्कॉम ने इस कार्यप्रणाली में बदलाव कर अब प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को विद्युत चौपाल लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने की योजना बनाई है।

किया है बदलाव

^विद्युतचौपाल कार्यक्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद बदलाव किया है। अब हर दूसरे और चौथे शनिवार को प्रत्येक एईएन कार्यालय पर विद्युत चौपाल लगाई जाएगी। आरसीवर्मा, एसई, जोधपुर डिस्कॉम, हनुमानगढ़.

खबरें और भी हैं...