जिला अस्पताल में नसबंदी शिविर 20 को
हनुमानगढ़| निजीचिकित्सक संघ के तत्वावधान में नसबंदी शिविर 20 फरवरी को टाउन स्थित जिला अस्पताल में लगाया जाएगा। संघ के प्रवक्ता डॉ. रतन कामरा ने बताया कि नसबंदी के तीन केस लाने वाले प्रोत्साहनकर्ता को एक दीवार घड़ी नसबंदी कराने वाले प्रति महिला पुरुष को संघ की तरफ से पांच-पांच बर्तन उपहार स्वरूप भेंट किए जाएंगें। उन्होंने सभी आरएमपी चिकित्सकों से इसमें सहयोग का आह्वान किया है।