शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
संगरिया| राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) की बैठक रविवार को सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल वार्ड एक में अध्यक्ष संजय धारणियां की अध्यक्षता में हुई। संघ मंत्री सतीश चोपड़ा ने बताया कि वर्ष 2012 में नियुक्त अध्यापकों के मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक को सेवानिवृत शिक्षक कृष्णचंद्र राव, संघ जिलाध्यक्ष अमरसिंह राव, वीर सिंह, जगदीश वर्मा, राजाराम पूनियां, महेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।