समर्थन मूल्य पर खरीद सीमा हटाने की मांग
श्रीविजयनगर| अखिलभारतीय किसान सभा के तहसील सचिव गोपाल मेघवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद की सीमा हटाने की मांग की है। मेघवाल के अनुसार इस मौसम सरसों के अनुकूल रहने के कारण श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ में अनुमान से अधिक सरसों की फसल होगी। दूसरी तरफ सरकार ने सरसों खरीदने की सीमा निर्धारित कर दी है। इससे उपज का पूरा मूल्य नहीं मिल पाएगा।