- Hindi News
- सीएम ने कलेक्टर से मांगी आत्मदाह करने वाली पीड़िता के मामले की रिपोर्ट
सीएम ने कलेक्टर से मांगी आत्मदाह करने वाली पीड़िता के मामले की रिपोर्ट
टिब्बीक्षेत्रके गांव सूरेवाला की ख्यालीराम वाली ढाणी में आत्मदाह करने वाली नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के मामले की सीएम कार्यालय ने कलेक्टर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। प्रशासनिक अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म की शिकार सूरेवाला की ख्यालीराम वाली ढाणी की पीड़िता ने 17 सितंबर को केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली जिससे वह गंभीर अवस्था में झुलस गई थी। उपचार के लिए पहले चिकित्सालय ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया।
इस दौरान रास्ते में ही पीड़िता की मौत हो गई थी। मृतका के पिता की सूचना पर सरपंच जोगेंद्रसिंह सिंगारासिंह के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था।