- Hindi News
- पंजाब से गंगकैनाल में 2700 क्यूसेक पानी की आपूर्ति शुरू
पंजाब से गंगकैनाल में 2700 क्यूसेक पानी की आपूर्ति शुरू
श्रीगंगानगर| गंगकैनालमें शनिवार रात पानी की आवक 1400 क्यूसेक वृद्धि के साथ 2100 क्यूसेक हो गई है। पंजाब से गंगकैनाल फीडर में शनिवार रात 2700 क्यूसेक पानी दिया जा रहा था, ऐसे में रविवार दोपहर तक खखां हेड पर पानी की आवक 2500 क्यूसेक पार होने की उम्मीद है। पंजाब के सिंचाई अधिकारियों के अनुसार सितंबर में गंगकैनाल में पानी की आवक 2200 से 2600 क्यूसेक के बीच बनी रहेगी।
पानी की आवक में सुधार होने से सिंचित क्षेत्र में खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा। एक पखवाड़ा पहले हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले में भारी बारिश के बाद पानी की आवक कम कर दी थी। उधर जिले के किसानों का कहना है कि पिछले दिनों गंगकैनाल फीडर (बीकानेर कैनाल) दो तीन जगह से क्षतिग्रस्त हो जाने कारण में पानी की आवक पर असर पड़ा। दो दिन पहले किसानों सिंचाई अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब जाकर सिंचाई अधिकारियों से पानी की आपूर्ति बढ़ाने को कहा था। सिंचाई विभाग के अनुसार पंजाब से पानी बढ़ाने पर खखां हेड पर 18 से 20 घंटे में असर आता है। पानी की बढ़ाई गई मात्रा कम हो तो इसका असर 24 से 30 घंटे में आता है।
खरीफफसलों को मिलेगा फायदा, सरसों बुआई की तैयारी होगी: पानीकी आवक बढ़ने से किसानों को राहत मिली है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने से गंगकैनाल क्षेत्र में कॉटन की फसल को विशेष फायदा मिलेगा। वहीं अक्टूबर में रबी की फसल की अगेती बुआई हो सकेगी।
कृषि उपनिदेशक सतीश शर्मा के अनुसार बारिश के कारण ग्वार की फसल की अपेक्षित सिंचाई हो गई है। कई क्षेत्रों में कॉटन को पानी की जरूरत है। समय पर पानी मिलने से अक्टूबर में सरसों की अगेती बुआई भी हो सकेगी।
- किसानों और राजस्थान के अधिकारियों की डिमांड के अनुसार अगले दस दिन तक पानी की समस्या नहीं है। पंजाब से गंगकैनाल फीडर में 2500 से 2700 क्यूसेक पानी आपूर्ति बनी रहेगी। गंगकैनाल के लिए शनिवार सुबह 2700 क्यूसेक पानी दिया जा रहा था। - सुखबीर सिंह मुंडी, एक्सईएन, गंगकैनाल फीडर रेगुलेशन पंजाब।
खखां हैड पर शनिवार रात से 2100 क्यूसेक पानी की आवक शुरू हो गई है। रविवार दोपहर तक यह मात्रा 2600 क्यूसेक तक पहुंचने की उम्मीद है। - आरएस भाखर, एक्सईएन दक्षिण खंड गंगकैनाल।