- Hindi News
- विद्यार्थी को तराशने में शिक्षक की भूमिका अहम: जाटोलिया
विद्यार्थी को तराशने में शिक्षक की भूमिका अहम: जाटोलिया
विद्यार्थीमें वैज्ञानिक बनने की प्रतिभा छुपी होती है, लेकिन उसे तराशने और नायाब हीरा बनाने की भूमिका एक शिक्षक अदा कर सकता है। यह बात मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद जाटोलिया ने ब्लू वेल्स चिल्ड्रन एकेडमी में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विज्ञान मेले और प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वामी ने विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य का निर्माण करने की बात विद्यार्थियों से कही। पूर्व प्राचार्य हरिकृष्ण आर्य हनुमानगढ़, डॉ जेएस खोसा हनुमानगढ़, स्वयंसेवी शिक्षण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा हनुमानगढ़, रिटायर्ड एक्सईन अरुण अरोड़ा, आरटी समन्वयक रणवीर महर्षि आदि ने विचार रखे और मेले की सराहना की। इसके बाद अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मेला पर्यवेक्षक भूपेंद्रसिंह सुथार ने तीन दिवसीय विज्ञान मेले की रिपोर्ट पेश की। मेला संयोजक दीप्ति आर्य ने आभार जताया। इस मौके पर एएआरएम आइटीआई अध्यक्ष रामलाल बिस्सू, संदीप गोदारा, सुखमंदर सिंह, आईजी पूनियां, ओपी अग्रवाल, अंजनी परिहार,सुनील भादू, बलदेव मंगल, रविंद्र पूनियां, रजनीश गोदारा, पवन कौशिक, अमन शर्मा, इंद्राज सिंह, देवेंद्र कौर, दर्शना सहारण आदि मौजूद थे। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य महावीर गोस्वामी ने किया।
संगरिया. जिला स्तरीय विज्ञान मेले के समापन समारोह में सम्मानित हुए विद्यार्थी अतिथि।