पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन कार्यालय से सीज ट्रक चाेरी

परिवहन कार्यालय से सीज ट्रक चाेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. जिलापरिवहन कार्यालय से शनिवार को सीज किया गया ट्रक चालक-परिचालक भगा ले गए। सीज किए ट्रक को भगा ले जाने की घटना से परिवहन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों की टीम ने ट्रक को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन विफल रहे। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ चोरी के आराेप में मामला दर्ज किया है। डीटीओ मनोज कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम ने अवैध वाहन संचालन ओवरलोड के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत ट्रक नंबर पीबी-13एबी-9838 को सीज किया था। यह ट्रक परिवहन कार्यालय के पास खड़ा था। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे चालक परिचालक मौका पाकर ट्रक को भगाकर ले गए। ट्रक में मिट्टी लदी हुई थी। पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में सुरक्षा गार्ड श्रवण पुत्र नाजरसिंह रामगढ़िया ने बताया कि अज्ञात चालक-परिचालक सीज किए ट्रक को चुराकर ले गए।