पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार में लिफ्ट देकर महिला के सोने की चेन लॉकेट उतारे

कार में लिफ्ट देकर महिला के सोने की चेन लॉकेट उतारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसनेशनिवार को सोने की चेन लाॅकेट उतार कर ले जाने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना दो माह पहले की बताई जा रही है। अनिल चौधरी पुत्र मूंगाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को उसकी मां कलावती रतनपुरा स्थित ननिहाल में जाने के लिए रतनपुरा कैंची पर उतरी तो एक कार में सवार दो महिलाएं एक कार चालक ने उसे रतनपुरा छोड़ देने का कहते हुए उन्हें कार में बैठा लिया। आरोपियों ने उसकी मां को रतनुपरा बस स्टैंड पर ना उतारकर रेलवे स्टेशन के पास उतार दिया तथा कार में सवार महिलाओं ने गले से चेन लॉकेट खोल लिया। जब उसकी मां रतनपुरा घर पहुंची तो पता चला कि गले में पहनी सोने की चेन लॉकेट गायब थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।