- Hindi News
- पीलीबंगा हनुमानगढ़ में धानमंडी में कल बंद रहेगा कारोबार
पीलीबंगा हनुमानगढ़ में धानमंडी में कल बंद रहेगा कारोबार
पीलीबंगा| विगतरबी के सीजन में समर्थन मूल्य पर एफसीआई द्वारा क्रय की गई गेहूं की आढ़त तुलाई का भुगतान व्यापारियों को अभी तक नहीं किए जाने के विरोधस्वरूप सोमवार को व्यापार मंडल की ओर से धानमंडी में कारोबार बंद रखा जाएगा। व्यापार मंडल सचिव पवन मित्तल के अनुसार हड़ताल के दौरान कृषि जिंसों की नीलामी नहीं होगी। इस संबंध में व्यापार मंडल ने कृषि उपज मंडी समिति सचिव को ज्ञापन सौंप बताया है कि वर्ष 2014-15 में एफसीआई द्वारा राजस्थान राज्य भंडार निगम के मार्फत पीलीबंगा खरीद केंद्र पर समर्थन मूल्य पर क्रय की गई गेहूं की खरीद में सुविधाएं उपलब्ध कराने के एवज में व्यापारियों को मिलने वाली आढ़त तुलाई की राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
हनुमानगढ़.तोलाएसोसिएशन की बैठक शनिवार को नई धानमंडी में अध्यक्ष सतपाल दामड़ी की अध्यक्षता में हुई। इसमें तोला मजदूरों द्वारा गेहूं की तुलाई का भुगतान में हो रही देरी के संबंध में चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके है। मगर अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। बैठक के दौरान तोला मजूदरों ने 22 सितंबर को तुलाई कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया।