- Hindi News
- राज्यस्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता हनुमानगढ़ में आज से
राज्यस्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता हनुमानगढ़ में आज से
व्यापारमंडल शिक्षा समिति जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 38वीं राज्यस्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता रविवार से व्यापार मंडल कन्या कॉलेज में शुरू होगी। डे-नाइट चलने वाली इस प्रतियाेगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता महिला पुरुष दोनों वर्गों में होगी। यह जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी। वीएम शिक्षा समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ.रामप्रताप अध्यक्षता फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष पवन कंदोई करेंगे। विशिष्ट अतिथि उधमी विशंभर राजगढ़िया, गोपीराम गुप्ता,जसवंत सिंह कमरानी उपाध्यक्ष भारतीय हैंडबॉल महासंघ रूपा राम मेघवाल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पुरुषों की 27 महिलाओं की 20 टीमें शामिल होंगी। इन टीमों में एयरफोर्स की टीम भी शामिल होगी। टीमों के भोजन ठहरने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर पहली बार हो रही आेपन सीनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजन सचिव पवन खुराना ने बताया कि डे-नाइट प्रतियोगिता के मद्देनजर कॉलेज में तीन ग्राउंड तैयार किए गए हैं। इसमें एक ग्राउंड पर रात के समय विशेष रोशनी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पिछले 16 वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी खिलाड़ियों को टीए-डीए की राशि राज्य सरकार की ओर से खेल विभाग के माध्यम से दी जाएगी। हालांकि अवार्ड राशि सरकार ने अभी तय नहीं की है। लेकिन पिछली बार प्रथम अवार्डी को एक लाख रुपए, द्वितीय अवार्डी को पचास हजार रुपए तृतीय अवार्डी को 25 हजार रुपए का पुरस्कार सरकार की ओर से देने का निर्णय लिया गया था। समापन 24 सितंबर को होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय उर्वरक राज्यमंत्री निहालचंद मेघवाल अध्यक्षता मंडी समिति डायरेक्टर पवन गोल्याण करेंगे। विशिष्ट अतिथि पंजाबी महासभा जिलाध्यक्ष चरणदास पाहूजा, व्यवसायी सुरेंद्र कोठारी जिला परिषद सदस्य गुलाब सिंवर होंगी। पत्रकार वार्ता में वीएम शिक्षा समिति सचिव सं