- Hindi News
- हनुमानगढ़. पंडितरतनलाल शास्त्री ने बताया कि नवरात्र स्थापना के पहले
हनुमानगढ़. पंडितरतनलाल शास्त्री ने बताया कि नवरात्र स्थापना के पहले
हनुमानगढ़. पंडितरतनलाल शास्त्री ने बताया कि नवरात्र स्थापना के पहले दिन देवी के पहले स्वरूप मां शैल पुत्री की पूजा की गई। नौ दिनों तक माता की विशेष पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें और नौवें दिन मां महागौरी मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। शास्त्रीजी ने बताया कि इस बार अष्टमी नवमी तिथि एक ही दिन रहेगी। तिथि का क्षय होने से नवरात्रे आठ ही दिन के होंगे। तीन अक्टूबर सुबह 9:59 बजे तक महानवमी है। उसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। इसी दिन विजयादशमी मनाई जाएगी। देवी भक्त संपूर्ण नवरात्रा उपवास रखेंगे। उपवास रखने वाले भक्त नवमी पर कुल देवी की पूजा कर कन्याओं को भोजन कराएंगे। नवरात्र के उपलक्ष्य में जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर और टाउन तथा जंक्शन के विभिन्न मंदिरों में माता की अराधना की जाएगी। दैवीय मंदिरों में देवी के स्वरूपों की फूल झांकी सजाई जाएगी।