पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंधक बनाकर जबरन विवाह करने का आरोप, मामला दर्ज

बंधक बनाकर जबरन विवाह करने का आरोप, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंधकबनाकरखाली स्टांप पर हस्ताक्षर जबरन शादी रचाने के आरोप में एक युवती ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। घटना 2 माह पहले की बताई है।

7 केडी की युवती ने पुलिस में दर्ज कराए मामले में बताया है कि 28 जुलाई को वह घर से मंदिर जा रही थी। रास्ते में सुरेंद्र बिश्नोई पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई निवासी बिशनपुरा पुलिस थाना रायसिंहनगर 2-3 अन्य व्यक्तियों के साथ मिला। युवती ने बताया कि सुरेंद्र ने कहा कि उसके मौसा का एक्सीडेंट हो गया है तथा तुम्हें तुरंत बुलाया है। कार में आए सुरेंद्र उसके साथियों की बातों में आकर वह साथ रवाना हो गई। रास्ते में सुरेंद्र ने चाय में नशीली गोली मिलाकर पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में उसे हनुमानगढ़ ले गए। जहां आर्य समाज महिला मंडल की कथित प्रधान रेशमा सिहाग प्रमोद शर्मा से मिलाते हुए खाली स्टांप पर हस्ताक्षर करवा लिए। युवती का आरोप है कि उसे अगवा करने के बाद बंधक बनाकर सुरेंद्र ने जबरन शादी रचा ली है। पुलिस ने बुधवार देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।