अनूपगढ़. जीनियस पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। विधायक शिमला देवी बावरी मुख्य अतिथि थी। अध्यक्षता सरपंच यूनियन के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह नंदा ने की। मार्शल आर्ट के प्रदेश महासचिव कृष्ण बारूपाल संयोजक लखवीर सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान 100 लड़कियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
100 लड़कियों में से 22 लड़कियों का विशेष चयन किया गया है। इनको 25 सितंबर को ओएसीस सैनिक स्कूल पीलीबंगा में द्वितीय राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। समापन समारोह में पृथ्वीराज बुड़िया, मुकेश शर्मा, छोटूराम, भूपेंद्र सिंह संधू सहित अन्य मौजूद थे।
(प्रतीकात्मक फोटो)