पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार बदलते ही बदल जाते हैं योजनाओं के नाम

सरकार बदलते ही बदल जाते हैं योजनाओं के नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐसानहीं है कि सरकारी योजनाओं के नाम एक पार्टी ही बदलती हो। हर सरकार के कार्यकाल में ऐसा होता है। पिछली भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिलवाने के लिए राजस्थान मिशन ऑन लाइवलीहुड की स्थापना की थी। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में इसे बंद कर राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के नाम से शुरू किया गया। अब भाजपा सरकार आते ही आरमोल को पुर्नजीवित करने के प्रयास शुरू हुए हैं। कई बार तो एक ही सरकार के शासनकाल में नाम बदलते हैं। सतत शिक्षा अभियान को 2009 में साक्षर भारत अभियान में परिवर्तित किया गया। इससे पहले भी इसे प्रौढ़ शिक्षा के नाम से जाना जाता था। इसी तरह संपूर्ण स्वच्छता अभियान का नाम भी बदलकर निर्मल भारत अभियान किया गया। यहां तक कि महत्वाकांक्षी नरेगा योजना का नाम भी बदलकर मनरेगा किया गया था।

फायदेकी जगह होता है नुकसान

^नएसिरे से छपती है करोड़ों की प्रचार सामग्री ^विभागीय वेबसाइट्स को नए सिरे से करना पड़ता है डेवलप ^लोगों को नया नाम याद करने में होती दिक्कत ^योजना से संबंधित आवेदन पत्र आदि बदलने के कारण भी होती है परेशानी