- Hindi News
- कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश दिया
कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश दिया
टाउनस्थित सरकारी एनएमपीजी कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्राचार्य डॉ. डीएस भुल्लर की अध्यक्षता में कन्या भ्रूण हत्या समस्या समाधान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राएं गीता वर्मा, वैयंत कौर, शिमला बाई, अंजना बिश्नोई, रिया जैन, कुसुम रानी, सिमरन काठपाल, गरीना रानी, शालीनी ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश दिया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक सोनारानी और डॉ. किरण ने भी कन्या भ्रूण हत्या विषय पर विचार रखे। इस मौके पर डॉ. आशा जोशी, डॉ. यासमीन खां आदि मौजूद थे।
बीकानेरकी टीम आज करेगी एडमिशन : वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से बीकानेर की टीम गुरुवार को टाउन स्थित एनएमपीजी कॉलेज में एडमिशन करेगी। प्राचार्य डॉ. डीएस भुल्लर ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया शुक्रवार तक रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज के फोटो, योग्यता हेतु आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।