- Hindi News
- प्री पेड बिजली मीटर लगाने के लिए 1240 दफ्तरों को नोटिस जारी
प्री-पेड बिजली मीटर लगाने के लिए 1240 दफ्तरों को नोटिस जारी
अबउपभोक्ताओं को मोबाइल की तर्ज पर बिजली के लिए भी रीचार्ज करवाना पड़ेगा। यही नहीं जिस प्रकार मोबाइल में बैलेंस खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं की बात नहीं हो पाती, उसी प्रकार रीचार्ज खत्म होते ही बिजली भी गुल हो जाएगी। इसके बाद रीचार्ज करवाने के बाद ही दुबारा बिजली आएगी। इसके लिए जोधपुर डिस्कॉम ने प्री-पेड मीटर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रयोग पहले सरकारी कार्यालयों में किया जाएगा। जोधपुर डिस्काम ने अभी तक जिले के 1240 सरकारी कार्यालयों को मीटर लगाने के लिए नोटिस जारी किया है। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो दिसंबर से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।
बिजलीमीटर में लगाई जाएगी चिप: जोधपुरडिस्काम के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए बिजली मीटर में अलग से एक चिप लगाई जाएगी। जिसका अलग-अलग नंबर जारी किया जाएगा। इसी नंबर के आधार पर ही रीचार्ज किया जाएगा। यही नहीं अगर किसी का बैलैंस खत्म हो रहा है तो उसकी सूचना भी मीटर के डिस्पेल पर जाएगी।
बकायावसूली से मिलेगी निजात
सरकारीकार्यालयों में डिस्कॉम का लंबे समय से काफी बकाया चल रहा है। प्री-पेड मीटर लगने से बार-बार बकाया वसूली से भी निजात मिलेगी। ऐसे में यह मीटर लगने से डिस्कॉम को बकाया वसूली को लेकर दौड़ धूप नहीं करनी पड़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि जिन कार्यालयों में बिल बकाया है उसे पहले जमा करवाया जाएगा। इसके बाद प्री पेड मीटर लगाए जाएंगे।
चलरही है तैयारी
^जिलेके सभी सरकारी कार्यालयों में प्री-पेड मीटर लगाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में मीटर लगाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
आरसीवर्मा, एसई,जोधपुर डिस्कॉम, हनुमानगढ़.