- Hindi News
- राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
कैंचियां. राजगढ़चूरू में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 14 वर्षीय में जीआर ग्लोबल एकेडमी के खिलाड़ियों ने हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीआर स्कूल के संदीप माली, श्यामसुंदर, विपिन, पर्वत, मोहित ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए राजसमंद को 4-0 से, जयपुर को 5-0 से, अजमेर को 2-0से, बाड़मेर को 2-0 से जोधपुर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में अलवर को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर निदेशक एवं प्राचार्य आरके दहिया, बालाजी शिक्षा समिति सदस्य विश्वजीत पूनिया स्टाफ ने स्वागत किया। टीम प्रभारी कृष्ण चाहर थे।