- Hindi News
- श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में 12 डॉक्टर इधर से उधर
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में 12 डॉक्टर इधर से उधर
स्वास्थ्यनिदेशालय की ओर से हुए प्रदेशभर में ट्रांसफर किए गए 97 डॉक्टरों की लिस्ट में गंगानगर हनुमानगढ़ जिले में भी 12 डॉक्टरों को इधर से उधर किया गया है। बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल में श्रीगंगानगर में 1 डॉक्टर का इजाफा हुआ है। इससे जिले में अब डॉक्टरों की संख्या पुन: 151 हो गई है। गौरतलब है कि पिछले माह जिला अस्पताल से सर्जन डॉ. आईपीएस पूनिया के वीआरएस लेने से जिले में डॉक्टर 150 रह गए थे। काफी समय से रिक्त पड़ी सीएचसी में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार वर्मा को झुंझनू नवलगढ़ अस्पताल से ट्रांसफर किया गया है। इसी प्रकार रिक्त पड़ी सादुलशहर सीएचसी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंगला को हनुमानगढ़ मक्कासर पीएचसी से यहां भेजा गया है। वहीं, श्रीगंगानगर जिले में टीबी रोग के इकलौते डॉक्टर सुरेश जांगिड़ का ट्रांसफर जयपुर में सीएचसी चौमू किया गया है। सादुलशहर सीएचसी में दो रिक्त पड़े डॉक्टरों के पद भर गए हैं।